इस्तीफा, गिरफ्तारी और दोबारा चुनाव की मांग: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पढ़ें 10 बड़े नेताओं के तीखे हमले

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2026

वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट के बाद देश का सियासी पारा गरमा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज पर पूरा विपक्ष एकजुट होकर हमलावर हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा, आप और शिवसेना (यूबीटी) समेत विपक्षी गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताते हुए सीईसी के इस्तीफे, गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विपक्ष ने न केवल आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं, बल्कि कई राज्यों में बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग भी छेड़ दी है।
राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर भारत के चुनाव आयोग (ECI) पर फिर से हमला बोला है। गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और चुनाव आयोग पर लोगों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग जो कदम उठा रहा है, वे गलत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया "वोट की चोरी" के बराबर है और इसे देश के संवैधानिक ढांचे पर हमला बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत में वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। BJP, RSS और EC, जिन्होंने इसे अंजाम दिया है, उन्होंने देशद्रोह किया है। न्याय जरूर होगा। 

प्रमुख खबरें

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra