CAA पर अफवाह और झूठ फैला रहा विपक्ष: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्षी पार्टियों पर केंद्र सरकार को ‘अस्थिर’ करने के लिए संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ‘झूठ और अफवाह’ फैलाने का आरोप लगाया। भाटी माइन्स क्षेत्र में संजय कालोनी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्षी पार्टी इस मुद्दे को ‘धार्मिक रंग’ दे रही है और देश में ‘दंगे जैसी स्थिति’ पैदा करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली भाजपा ने वरिष्ठ नेता को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘जैसा कि यह कानून पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक समुदाय को नागरिकता देने के लिए है लेकिन कई विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को अस्थिर करने के लिए मुस्लिमों के बीच झूठ फैला रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में रैली में इससे जुड़े हर संशय को दूर किया है। 

प्रमुख खबरें

Social Media पर जंग नहीं जीती जाती, बड़बोले ट्रंप और उनकी सेना को Keyboard Warrior बताते हुए ईरान ने गजब धोया

साबुन के टुकड़ों को न समझें Waste, ये 5 Smart Hacks सुलझा देंगे घर की बड़ी मुश्किलें

Tulsi Puja: Tulsi Plant को चुनरी चढ़ाना शुभ या अशुभ? जानें Puja से जुड़े ये खास Rules, वरना होगी बड़ी भूल

मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और कब्जे के दिए संकेत