MPSC अभ्यर्थी की खुदकुशी, मॉनसून सत्र की अल्पावधि को लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने एक एमपीएससी अभ्यर्थी द्वारा खुदकुशी किए जाने तथा सत्र की कम अवधि के लिये प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने मांग की कि सदन के सदस्यों को विभिन्न मुद्दों को उजागर करने के लिये सभी विधायी उपायों के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए और जमा किये गए सभी सवालों के जवाब दिए जाएं। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई फडणवीस ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि मॉनसून सत्र की अल्प अवधि के मद्देनजर सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब न दिया जाए और विधायी उपाय स्थगित कर दिए जाएं।

इसे भी पढ़ें: ‘मिशन मुस्कान’ के तहत 24 घंटे में गौतम बुद्धनगर पुलिस ने किया लापता हुए 5 बच्चे बरामद

उसने 2020 की प्रारंभिक परीक्षा भी पास कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में एमपीएससी परीक्षा को एक “मायाजाल” करार दिया और इसमें न फंसने की अपील की। सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि 430 एमपीएससी प्रतिभागियों ने आत्मदाह की धमकी दी है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने हालांकि कहा कि एमपीएससी मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई है और सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि खाली पदों को 31 जुलाई 2021 तक भरा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय

TMC संकट Mamata Banerjee के अहंकार और भगवान राम के शाप का परिणाम: Suvendu Adhikari