EVM हैकिंग का मुद्दा चुनाव आयोग के सामने उठाएगा विपक्ष: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां अमेरिका के एक साइबर विशेषज्ञ की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की हैकिंग के बारे में किए गए दावे का मुद्दा चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगी। भारतीय पत्रकार संगठन (यूरोप) की ओर से लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ ने दिखाया कि ईवीएम किस तरह से कथित तौर पर हैक की जा सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने एक ट्वीट में कहा कि हर एक वोट बेशकीमती है और यह मुद्दा उठाया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमारे महान लोकतंत्र का निश्चित तौर पर संरक्षण होना चाहिए। आपका हर वोट बेशकीमती है। ‘यूनाइटेड इंडिया ऐट ब्रिगेड’ रैली के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा की। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमने 19 जनवरी को ही तय कर लिया था कि इस मामले को चुनाव आयोग के सामने लगातार उठाएंगे। हां, हर वोट अहम है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी