नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए दो मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया और निकटवर्ती इलाकों में हिंसा के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस रविवार को परिसर में घुसी और उसने कथित रूप से बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक मामला जामिया नगर पुलिस थाने और दूसरा मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई