Opposition Unity: पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अब सहमति बन गई है। जदयू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक को लेकर लगभग सभी दलों ने अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से इसकी घोषणा की गई है। ललन सिंह ने बताया कि 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बैठक को लेकर अपना समर्थन दे दिया है और वह दोनों इसमें शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur Bridge Collapse: भाजपा का निशाना, कहा- नीतीश और तेजस्वी भ्रष्टाचार और कुशासन के सेतु हैं

12 जून को होगी थी बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की एकता को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सभी संबंधित दलों के प्रमुखों के शामिल होने पर जोर देते हुए सोमवार को कहा था कि 12 जून को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि हमें 12 जून की बैठक स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि कांग्रेस और एक अन्य पार्टी ने मुझे बताया कि उन्हें तारीख असुविधाजनक लगी। इसलिए मैंने बैठक को स्थगित करने का फैसला किया है। पटना में विपक्षी दलों की बैठक का विचार पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अप्रैल में कुमार के साथ संयुक्त रूप से संबोधित एक संवाददाता सम्मेलन में दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर