लोकसभा में लखीमपुर खीरी व अन्य मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को भी हंगामा जारी रखा जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजकर करीब 30 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही ‘बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021’ पेश किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे स्थायी समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया। एक बार के स्थगन के बाद जब दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही आरंभ हुई तो विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: समुंदर के रास्ते पाक की नापाक तस्करी नाकाम, 400 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील की। बिरला ने सदस्यों से कहा,‘‘आप अपने स्थान पर जाएं, पूरा मौका दूंगा। आपको हर मुद्दे पर पूरा समय दूंगा। आप नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान डालते हैं, ये उचित नहीं है। आप अपने सीट पर जाइए।’’ सदन में हंगामा जारी रहने पर उन्होंने 11 बजकर करीब 50 मिनट पर कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले पर ही सोमवार तथा गत सप्ताह भी विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा किया था जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

प्रमुख खबरें

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़

370 की Biryani विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, कॉमेडी में मर्यादा न लांघें