कार्यकर्ताओं ने हर जगह किया अच्छा काम, विपक्ष की खुशी धीरे-धीरे होगी कम: पुष्कर सिंह धामी

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इसी के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। क्योंकि 10 मार्च को उनकी किस्मत का फैसला होगा। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में दर्शन किए और पार्टी की जीत की दुआ मांगी।  

पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिल रहे

धामी विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन इसे शिष्टाचार भेंट का नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि अगर भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे रह जाती है तो पुराने दिग्गज नेता ही पार्टी की नईयां पार करा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण पांच राज्यों का चुनाव, जनाधार में हो सकती है बढ़ोत्तरी

रमेश पोखरियाल निशंक दूसरे दलों में जोड़-तोड़ करने और विधायकों से संपर्क साधने के मामले में हुकुम का एक्का साबित हो सकते हैं। जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत का कई विधायकों के साथ सीधा संपर्क है। ऐसे में पार्टी पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से इन नेताओं को साधने की कोशिश कर रही है क्योंकि टिकट बंटवारे के बाद पार्टी के भीतर अंतर्कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और पार्टी नहीं चाहती है कि 10 मार्च को आने वाले नतीजों के बाद उनकी स्थिति गड़बड़ाए। ऐसे में तमाम संभावनाओं को टटोलकर पार्टी आगे बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Air India Hijack Scare | हाईजैक के डर से सहमी फ्लाइट! एयर इंडिया के विमान ने Squawk-7500 अलर्ट के बाद जयपुर में की इमरजेंसी लैंडिंग

Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Bank of America पर US Treasury ने ठोका 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना