विपक्ष मोदी को जितनी गालियां देगा उतनी ही शान से कमल खिलेगा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

संतकबीरनगर (उप्र)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना इसलिये आज डिक्शनरी की कोई ऐसी गाली नहीं होगी जो कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं ने मोदी को न दी हो। शाह ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि वह गालियों का जितना कीचड़ फैलाएंगे, उतने ही शान से कमल खिलेगा। संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा नरेंद्र मोदी को कांग्रेस ,मायावती, अखिलेश सब गालियां दे रहे हैं, उन्हें कभी हिटलर कहा जाता है ,कभी मुसलोनी और कभी हत्यारा। दरअसल वह सहन नहीं कर सकते हैं कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बने।

इसे भी पढ़ें: नामदार INS विराट का इस्तेमाल मौज मजे के लिए करते हैं, कामदार आतंक पर हमले के लिए

देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बना दे, कोई भी आंख नही दिखा पायेगा, मोदी दोबारा पीएम बने एक-एक घुसपैठिये को घुस कर मारेंगे,देश को सुरक्षित मोदी के अलावा कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने संतकबीर नगर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को जिताने की अपील की । गौरतलब है कि प्रवीण निषाद पिछले उपचुनाव में गोरखपुर सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे लेकिन इस लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गये और संतकबीरनगर से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में है।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज