अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरैकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरैकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने इस सौदे के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ऑरैकल का चयन किया है। इस सौदे से अमेरिकी में यह लोकप्रिय ऐप चलन में बनी रह सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को घोषणा की कि उसकी टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन के अधिग्रहण की बोली को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जासूसी की चिंता के बीच चीन की कंपनी के स्वामित्व वाली इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा