ऑरेंज एलीफेंट स्टूडियोज और डॉट मीडिया ने लॉन्च की भारत की पहली वर्टिकल माइक्रो फिक्शन वेब सीरीज

By News Helpline | Mar 15, 2025

ऑरेंज एलीफेंट स्टूडियोज ने डॉट मीडिया के साथ मिलकर डिजिटल स्टोरीटेलिंग में धमाका करने की तैयारी कर ली है। के-ड्रामा और चाइनीज माइक्रो फिक्शन ऐप्स की ज़बरदस्त सफलता से प्रेरित होकर, ये सीरीज छोटे-छोटे एपिसोड्स में होगी, जिसे मोबाइल पर वर्टिकल मोड में देखा जा सकेगा। आजकल की तेज़-तर्रार लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए इसे शॉर्ट और मज़ेदार अंदाज में बनाया गया है, ताकि कम समय में भी भरपूर मनोरंजन मिले।

ये भारत की पहली माइक्रो फिक्शन वेब सीरीज है, जो बिना किसी ब्रांड या ऐडवर्टाइजर के सपोर्ट के इतने बड़े स्केल पर बनाई गई है। शो के क्रिएटर अफरोज़ खान ने कहा, "बिना किसी ब्रांड की शर्तों और दबाव के कंटेंट बनाना एक खास अनुभव है, जिसका मज़ा हर बार लेना चाहिए। इसका मतलब ये हो सकता है कि आपको खुद प्रोडक्शन का खर्च उठाना पड़े, लेकिन कम से कम सोच की आज़ादी तो मिलेगी..."

इस शो में पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर साक्षी केस्वानी और थिएटर के दिग्गज और एक्टिंग कोच अक्षय आनंद कोहली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा कियान और साक्षी स्नेह भी लीड रोल्स निभाएंगे। ये सीरीज खासतौर पर इंस्टाग्राम पर स्ट्रीम होगी, जिसमें मेटा का भी सहयोग है, जो इसे भारत के डिजिटल कंटेंट स्पेस में और भी खास बना देता है। इसे पूर्वी खान, शुभम सिंगल, ओम सिंह और वैभव पाठक ने प्रोड्यूस किया है। ये इनोवेटिव शो भारतीय दर्शकों के फिक्शन देखने के अंदाज को एक वर्टिकल एपिसोड के साथ पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है। देखिए अनमैचेड (UNMATCHED) सिर्फ @fictionloop पर – एक प्रीमियम ओरिजिनल वर्टिकल माइक्रो फिक्शन इंस्टाग्राम हैंडल।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम