रिपोर्ट में कहा गया: लॉकडाउन में पार्टियों का आयोजन नियमों का घोर उल्लंघन, जॉनसन ने माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

लंदन|  ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनके कर्मचारियों द्वारा आयोजित की गईं पार्टियों से संबंधित एक जांच में कहा गया है कि ये नियमों का ‘‘घोर उल्लंघन’’ थीं।

निष्कर्ष पूरी रिपोर्ट के बजाय अपडेट का हिस्सा है। पुलिस के अनुरोध पर निष्कर्षों के प्रमुख अंशों को रोककर रखा गया है, क्योंकि पुलिस मामले में अलग से जांच कर रही है।

रिपोर्ट का निष्कर्ष जॉनसन के लिए एक झटका है जिन्होंने पहले कहा था कि नियमों का हर समय पालन किया गया। ग्रे के निष्कर्ष 16 में से केवल चार कार्यक्रमों से संबंधित हैं जिनकी उन्होंने जांच की थी। वर्ष 2020 और 2021 में 12 अन्य पार्टियों को लेकर उनके निष्कर्षों को पुलिस के अनुरोध पर रोक दिया गया है क्योंकि पुलिस मामले में अलग से जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा जिन कार्यक्रमों के बारे में जांच की जा रही है उनमें जॉनसन के लिए जून 2020 की जन्मदिन की पार्टी और अप्रैल 2021 में प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार की पूर्व संध्या पर आयोजित दो सभाएं भी शामिल हैं।

विपक्षी नेताओं और जॉनसन की पार्टी के कुछ सांसदों ने भी उनके इस्तीफे की मांग की है, लेकिन जॉनसन ने इस मांग को ठुकरा दिया है। इस बीच, जॉनसन ने समूचे घटनाक्रम पर माफी मांगते हुए कहा कि उन पर और उनकी सरकार पर विश्वास किया जा सकता है।

जॉनसन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा कि वह पार्टीगेट मामले के मद्देनजर सरकार चलाने के तरीके में बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं इसे ठीक कर दूंगा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट