राष्ट्रीय व्यापार मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

By प्रेस विज्ञप्ति | May 22, 2022

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन को जमीनी स्तर पर स्थापित करने हेतु दस सूत्रीय बिन्दुओं पर चर्चा वार्ता कर अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन अवंतिका में जिला मंत्री लोकेश कौशिक के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा सदरपुर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदीप चौधरी व अतिथि के रूप में अनुशासन समिति प्रदेश संयोजक विनित शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ मंडल, जिला,महानगर के अध्यक्ष एवं महामंत्री आमंत्रित किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी

अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश शर्मा ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गैर राजनैतिक होते हुए संगठन विस्तार व सामाजिक कार्यों के माध्यम से व्यापारियों व आम जनों तक एक सोच एक बदलाव के संकेत को चरितार्थ करना है। बैठक में आशुतोष पाठक , समीर शर्मा , उमा शंकर शर्मा, जतिंद्र अरोड़ा भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी