विद्या के मंदिर में हवस का नंगा नाच! इस बार आदमी नहीं, महिला टीचर ने किया अपने स्टूडेंट के साथ कांड...

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2025

पिछले काफी समय से महिलाओं की क्रूरता की कई वारदातें सामने आयी है। सोनम से लेकर मुस्कान तक.. कई महिलाओं ने ऐसे अपराध किए है जिसपर विश्वास कर पाना कल्पना से परे हैं। ताजा खबर एक महिला टीजर की है। जिसने अपने ही स्टूडेंट को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मुंबई के एक प्रमुख स्कूल की 40 वर्षीय महिला शिक्षिका को 16 वर्षीय छात्र का बार-बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी की शिक्षिका विवाहित है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका नाबालिग छात्र को आलीशान होटलों में ले जाती थी, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के एक दोस्त ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के को अवैध संबंध स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आजकल बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच संबंध काफी आम हो गए हैं। प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि आरोपी के दोस्त के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक, दोस्त ने कहा कि महिला शिक्षक और वह लड़का ‘एक दूजे के लिये बने हैं’।”

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए विस्फोट में चार सरकारी अधिकारियों की मौत

अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षिका ने किशोर को यौन शोषण के लिए महंगे होटलों में ले जाना शुरू किया, जिसके बाद छात्र अवसाद व चिंता से ग्रसित रहने लगा। इसके बाद आरोपी शिक्षिका ने कथित तौर पर उसे कुछ दवाएं भी दीं। शिक्षिका कथित तौर पर अकसर लड़के को शराब पिलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करती थी।

लड़के के परिवार को शोषण के बारे में तब पता चला जब उन्होंने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। अधिकारी ने बताया, उन्होंने हालांकि यह सोचकर चुप्पी साधे रखी कि कुछ महीनों में उसकी पढ़ाई खत्म हो जाएगी और मामला खत्म हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि लड़के ने कुछ महीने पहले 10वीं की परीक्षा पास की थी और स्कूल छोड़ दिया था, लेकिन वह अवसादग्रस्त रहने लगा।

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी ने उनके घरेलू सहायकों के माध्यम से लड़के को उससे मिलने का संदेश भेजा, तब छात्र के परिवार ने आवाज उठाने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बारिश का कहर: Mankhurd में अवैध चॉल गिरी, 6 की दर्दनाक मौत, FIR दर्ज।

Jakarta में मोदी-मोदी के नारों से गूंजा एयरपोर्ट, Indian Community ने किया PM का भव्य स्वागत

MHA रिपोर्ट का अलर्ट! Pakistan से Western Coast बन रहा अवैध हथियारों का नया गेटवे

Maharashtra से Odisha तक Railway का बड़ा कदम, 4 नई ट्रेनों से लाखों यात्रियों को मिली राहत