मियामी ओपन के दूसरे दौर में पहुंची नाओमी ओसाका,दर्ज की 22वीं जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

मियामी। विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने मियामी ओपन के दूसरे दौर में शुक्रवार को अजला तोम्लजानोविच को हारा कर लगातार 22वीं जीत दर्ज की। जापान की खिलाड़ी ने 7-6, 6-4 से मैच अपने नाम किया। ओसाका लगभग एक साल से अजेय है और इस दौरान उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। तीसरे दौर में पहुंच चुकी ओसाका अगर एक और जीत दर्ज करती है तो इस टूर्नामेंट में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को विश्व रैंकिंग में 83वें स्थान पर काबिज एमिल रूसूवोरी से 1-6, 6-3, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Fort Hood हमले के दोषी Nidal Hasan के मृत्युदंड को Donald Trump ने दी मंजूरी

Rahul Gandhi के फॉर्म 6 वाले आरोप का Election Commission ने किया खंडन, दावे को बताया गुमराह करने वाला

Saudi Arabia में त्वरित सैन्य तैनाती को Pakistan और तुर्किये ने दी मंजूरी

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल