Oscar 2027: मराठी फिल्म 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री! निर्देशक संतोष डावखर बोले- 'मुझे पहले दिन से था भरोसा...

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2026

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ के निर्देशक संतोष डावखर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि उनकी यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार- 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। निर्देशक ने उम्मीद जताई कि देश की जीवंत संस्कृति और विरासत का यह जश्न अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा। मराठी की इस फिल्म को 99वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर-2027)में ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म’ की श्रेणी के लिए शुक्रवार को भारत की तरफ से चुना गया था। डावखर ने स्वयं ‘गोंधल’ की पटकथा लिखी है। 

 ग्रामीण महाराष्ट्र के पारंपरिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संगीत, नृत्य और पौराणिक कथाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ग्रामीण महाराष्ट्र में होने वाले पारंपरिक गोंधल नृत्य के मध्यरात्रि के उत्सव की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सुमन नामक महिला की कहानी है, जो अपनी मर्जी के खिलाफ हुई शादी से बेहद घुटन महसूस करती है। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या और भागने की साजिश रचती है।

 निर्देशक डावखर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फिल्मों को लेकर केवल गरीबी और जातिवाद पर आधारित होने की धारणा है। मुझे लगा मुझे एक ऐसी फिल्म बनानी है जो हमारी विरासत का प्रतिनिधित्व करे और ‘गोंधल’ भारत की इसी विविध संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। इस फिल्म में किशोर कदम और सुरेश विश्वकर्मा जैसे प्रशंसित अभिनेताओं के साथ इशिता देशमुख और निषाद भोईर जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है। डावखर ने बताया कि वह 14 मार्च 2027 को होने वाले ऑस्कर पुरस्कार वितरण समारोह से पहले अमेरिका में एक व्यापक प्रचार अभियान शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

News Source- Press Trust OF India (यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं)

प्रमुख खबरें

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक