उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

पिछले सप्ताह युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश के मयमनसिंह में हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की हाल ही में हुई लिंचिंग की निंदा करता है और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ शत्रुता को गंभीर चिंता का विषय बताया। जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है। हम बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लाखों लोगों के सामने हिंदुओं को लेकर तारिक रहमान ने किया ऐसा ऐलान, कट्टरपंथी हैरान!

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुनामगंज के 22 वर्षीय तकबीर, ठाकुरगांव के 42 वर्षीय रुहुल अमीन, सदर उपजिला के 33 वर्षीय नूर आलम, तारकंडा उपजिला के 28 वर्षीय शमीम मियां, नोआखली के 22 वर्षीय सलीम मियां और मदारिपुर जिले के 23 वर्षीय मासूम खलाशी के रूप में हुई है। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों ने दास को जबरन नौकरी से इस्तीफा दिलवाया था। खबरों के मुताबिक, दास की हत्या के सिलसिले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई भारतीय हस्तियों ने मयमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या की निंदा की है, जिनमें अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस घटना को बर्बर करार दिया है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन