FIFA World Cup में Morocco का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी, मेजबान Canada का सपना तोड़कर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2026

 अज्जेदीन ऊनाही के दो गोल की बदौलत मोरक्को ने फीफा विश्व कप के अंतिम 16 मुकाबले में शनिवार को कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही मोरक्को एक से अधिक बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। यह लगातार दूसरा विश्व कप है, जिसमें मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। 2022 में भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी थी।

इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर मोरक्को की 3-0 से जीत पक्की कर दी। अब मोरक्को का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में पैराग्वे और फ्रांस के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से बोस्टन स्टेडियम में होगा। इस हार के साथ सह-मेजबान कनाडा का ऐतिहासिक अभियान समाप्त हो गया। कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण का मुकाबला जीता था और अंतिम 16 में पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

Adani Ports का बड़ा फैसला: Mundra Port पर शुरू होगा dedicated Empty Container Yard

ISRO का भू-तुल्यकालिक उपग्रह लॉन्च, देश-दुनिया के प्रमुख समाचार

Sonia Gandhi की आत्मकथा Belonging को भारत में 10 नवंबर को छापेगा HarperCollins

Kenya Tata Chemicals Dispute: केन्या में ऑपरेशन बंद करने के आदेश के बाद वार्ता के लिए तैयार Tata Group