'संविधान बचाना हमारा लक्ष्य', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी- जातीय जनगणना से बच रही है बीजेपी

By अंकित सिंह | Aug 24, 2024

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज दौरे पर हैं। इस दौरान वह संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि संविधान को बचाना ही हमारा लक्ष्य है। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि 90% लोग सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास आवश्यक कौशल, प्रतिभा है लेकिन वे सिस्टम से जुड़े नहीं हैं। इसलिए हम जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता कह रहे हैं कि जाति जनगणना के बाद ओबीसी वर्ग दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Congress-NC गठबंधन पर बरसे BJP शासित राज्यों के CM, Yogi बोले- नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बातचीत में उन्होंने बताया कि राहुल जी जिंदगी में सिर्फ मेरे पिता ने मेरी इज्जत की और किसी ने इज्जत नहीं दी। ये सुनने के बाद मैं सोच रहा था कि इतना हुनर होने के बाद भी इन्हें किसी ने इज्जत नहीं दी। देश में ऐसे हजारों लोग हैं, जिनके साथ ऐसा हर रोज हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली। उनमें एक भी दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक महिला नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को संविधान की ताकत दिखा दी।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur बोलीं, Asia Cup में भारत किसी एक टीम के बजाय अच्छे खेल पर केंद्रित

Rahul Gandhi ने Modi Government पर साधा निशाना, बोले- देश में चल रहे Two Systems और लूट का खेल

न्यूयॉर्क में RSS चीफ Mohan Bhagwat के कार्यक्रम से पहले X का बड़ा एक्शन, आयोजक AHEAD का अकाउंट सस्पेंड

Kolkata Police और KMC की कार्रवाई पर भड़के Abhishek Banerjee, गैर-कानूनी एंट्री को लेकर जाएंगे कोर्ट