मालदीव के साथ हमारे रक्षा संबंध बहुत मजबूत हैं: नौसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2023

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा भारतीय सैन्य कर्मियों की द्वीपीय राष्ट्र से वापसी की मांग किये जाने की पृष्ठभूमि में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना का मालदीव के रक्षा बलों के साथ बहुत मजबूत सहयोग और जुड़ाव जारी है।

चीन का समर्थन करने वाले नेता माने जा रहे मोहम्मद मुइज्जू ने 17 नवंबर को मालदीव के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी और उसके एक दिन बाद, उन्होंने मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी का आह्वान किया।

एडमिरल कुमार से संवाददाता सम्मेलन में जब मुइज्जू की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने केवल दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मालदीव के साथ हमारा बहुत मजबूत सहयोग है। हमने वहां कुछ रक्षा साजोसामान तैनात किये हैं। हम कई तरीकों से उनकी सहायता कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में, उनकी मदद की है जिससे कई लोगों की जान बचायी जा सकी।’’

उन्होंने कहा, हम उनके समुद्री क्षेत्रों में निगरानी में उनकी मदद कर रहे हैं... प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के मामले में हमारे बीच बहुत करीबी सहयोग है।

एडमिरल कुमार ने कहा, क्या हम कर्मियों की संख्या कम करेंगे? इस बारे में दोनों सरकारों को निर्णय लेना होगा और जो भी निर्देश दिए जाएंगे, हम उनका पालन करेंगे। वहीं, मुइज्जू ने कहा है कि वह भारतीय सैन्यकर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने का अपना चुनावी वादा निभाएंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान