भाजपा को हराने की अपील के साथ चुनाव वाले राज्यों में जाएंगे हमारे नेता: संयुक्त किसान मोर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को हराने की अपील करने के लिए एसकेएम उन राज्यों में अपने नेताओं को भेजेगा, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आंदोलनरत किसान छह मार्च को केएमपी (वेस्टर्न पेरिफेरल) एक्सप्रेस वे को भी अवरुद्ध करेंगे। गौरतलब है कि उस दिन किसान आंदोलन को सौ दिन पूरे हो जाएंगे। एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि छह मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से पांच घंटे के लिए एक्सप्रेसवे पर विभिन्न जगहों को अवरुद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसकेएम नेता कोलकाता में 12 मार्च को एक जनसभा करेंगे जिसमें भाजपा को हराने की अपील की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन की जरूरत, Processed Food के वैश्विक मार्केट में करना होगा विस्तार

बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि एसकेएम की टीमें भाजपा को हराने की अपील करने के लिए पश्चिम बंगाल और केरल समेत उन राज्यों में जाएंगी, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सिंघू बॉर्डर पर संयुक्त प्रेस वार्ता में राजेवाल ने कहा, “हम किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगेंगे। हम उन उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करेंगे, जो भाजपा को हरा सकते हैं। भाजपा किसानों के मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रही है।” यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग न्याय, संविधान या सही गलत की नहीं समझते। उन्होंने कहा कि वह लोग केवल ताकत, चुनाव और वोट की समझते हैं। यादव ने कहा, “इसलिए किसानों ने उन्हें वोट के जरिये चोट पहुंचाने का फैसला किया है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनके मतदाताओं से आग्रह करते हैं कि इस पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों को सजा दे। इन्होंने किसान विरोधी कानूनों को लागू किया, किसानों का दमन किया और उन्हें अपमानित करने की कोशिश की।” 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस