हमारी पार्टी की मांग है कि जातिगत जनगणना के लिए कोई रास्ता निकाला जाए : Athawale

By Prabhasakshi News Desk | Jun 23, 2024

इंदौर (मध्यप्रदेश) । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि उनका दल ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ (आठवले) देश में जातिगत जनगणना कराए जाने के पक्ष में है और इसके लिए कोई न कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए। आठवले ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि संविधान के अनुच्छेद 17 में जातिवाद के उन्मूलन का प्रावधान है, इसलिए सभी सरकारों के सामने हमेशा से अड़चन रही है कि जाति के आधार पर जनगणना कैसे कराई जाए? आठवले ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी की तरफ से मांग है कि कोई न कोई मार्ग निकाला जाना चाहिए क्योंकि एक बार जाति के आधार पर जनगणना हो जाएगी तो हमें आबादी में हर जाति का प्रतिशत पता चल जाएगा।’’ 

केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि ‘‘नीट’’ में गड़बड़ी नहीं होनी चहिए और शिक्षा मंत्रालय इस प्रवेश परीक्षा में आइंदा गड़बड़ियां रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। आठवले ने दावा किया कि महाराष्ट्र में अक्टूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 288 सीट में से 170 से 180 सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संविधान का मुद्दा काम नहीं आएगा। इस चुनाव में राज्य के विकास का मुद्दा मुख्य रहेगा। हमसे (लोकसभा चुनाव में) जो गलतियां हुई हैं, हम उन्हें सुधार कर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत

Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा

फर्जी नैरेटिव बेनकाब, शिवाजी पार्क SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच Devendra Fadnavis का बड़ा बयान