देश में हमारी टीम ने 8 लाख 14 हजार 810 हैल्थ वाॅलंटियर्स को बनाकर देश का एक रिकाॅर्ड काम किया--राजीव बिन्दल

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 18, 2021

शिमला   डाॅ0 राजीव बिन्दल, उत्तर क्षेत्र संयोजक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान ने  कहा कि    राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा  जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा नेशनल हैल्थ वाॅलंटियर मिशन की शुरूआत पार्टी मुख्यालय दिल्ली से की। देश के 32 प्रांतो के 120 पदाधिकारियों ने इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।  नरेन्द्र भाई मोदी  के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के 2 लाख गांवो में 4 लाख हैल्थ वाॅलंटियर्स बनाने का लक्ष्य दिया। 50 दिन के छोटे से समय में हमारी टीम ने 8 लाख 14 हजार 810 हैल्थ वाॅलंटियर्स को बनाकर देश का एक रिकाॅर्ड काम किया। इन्हें केवल रजिस्टर्ड ही नहीं किया अपितु देशभर में एक सिलेब्स बनाकर कोविड से समाज की सुरक्षा करने की ट्रेनिंग भी इन्हें मुहैया करवाई गई।

 

 

इसे भी पढ़ें: लेखापरीक्षा कार्य प्रणाली की गहरी समझ हासिल करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी ) को सुधार का सुझाव देने की एक अच्छी स्थिति में स्थान देती है : राष्ट्रपति कोविंद

 

 

 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि गत सप्ताह देशभर के 6 जोन के 6 संयोजक  जगत प्रकाश नड्डा जी से मिले और उन्हें मिशन की उपलब्धियों से अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के जन्मदिन पर अर्थात 17 सितम्बर को 2 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हैल्थ वाॅलंटियर्स मिशन को दिया। देशभर के हैल्थ वाॅलंटियर्स को 2 करोड़ के वैक्सीनेशन की काॅल दी गई कि ये लोग घर-2 जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें और एक स्वास्थ्य स्वयंसेवक 50 लोगों को वैक्सीनेशन के लिए मोटिवेट करेगा।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवाएं प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया

जहां देश और प्रदेशों के स्वास्थ महकमो ने 17 सितम्बर को बेहतरीन काम किया वहीं हमारे हैल्थ वाॅलंटियर्स ने घर-2 जाकर वैक्सीनेशन अभियान को गति प्रदान की। परिणामस्वरूप मोदी  के जन्मदिन पर विश्व का वैक्सीनेशन रिकाॅर्ड टूटा। पिछले कल 2 करोड़ 50 लाख 36 हजार 821 (2,50,36,821) वैक्सीन्स लगाकर न केवल अपने प्रस्तावित टारगेट को हासिल किया बल्कि दुनियाभर के टारगेट्स को भी पीछे छोड़ दिया। इस मौके पर डाॅ0 बिन्दल ने कोरोना वाॅरियर्स को बधाई दी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के वाॅलंटियर्स को धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी