विराट कोहली बोले, हमारा सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन लेकिन तिल का ताड़ मत बनाइये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020

एडीलेड। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक के सबसे कम टेस्ट स्कोर 36 रन के ‘ खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन’ को याद नहीं करना चाहते और उन्होंने लोगों से ‘ तिल का ताड़’ नहीं बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बल्लेबाजों में ‘जज्बे की कमी’ के बारे में बात की। भारतीय कप्तान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन दिन की शुरूआत 62 रन की बढ़त के साथ करने के बाद भी मयंक अग्रवाल (40 गेंद में नौ रन) के खेलने के तरीके पर सवाल उठे। कोहली ने पहले टेस्ट को आठ विकेट से गंवाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि हमने कभी इससे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है। इसलिए हम यहां से केवल आगे आगे बढ़ सकते हैं और आप देखेंगे कि खिलाड़ी इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: PV सिंधू ने की SAI से निजी ट्रेनर और फिजियो की मांग, स्वीकार की गई मांग

कोहली को हालांकि इसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं लगा रहा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि यह चिंताजनक है और हम यहां बैठ कर तिल का ताड़ बना सकते है लेकिन यह चीजों को सही नजरिये से देखने के बारे में है।’’ दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में लगभग 15 पारियों में भारतीय बल्लेबाजी सस्ते में निपटी है लेकिन भारतीय कप्तान को पिछले आठ-नौ वर्षों में ऐसी छह पारियां ही याद है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैं गलत नहीं हूं तो आप ने आठ-नौ वर्षों में सिर्फ पांच या छह बार बल्लेबाजी बिखरने के बारे में बात की। ऐसा बार-बार संभाव है और हमें अपनी गलती स्वीकार कर देखना होगा कि किस पहलू पर काम करना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ने पर्याप्त क्रिकेट खेला है कि यह समझ सके की मैच के विभिन्न चरणों में क्या करना है। यह सिर्फ तीसरे दिन की योजना को सही तरीके से मैदान पर नहीं उतारने के बारे में है।

इसे भी पढ़ें: योग पर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला! योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल में किया शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हम नौ विकेट के साथ मैदान उतरे, हमें बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन करना चाहिए था।मुझे नहीं लगता कि कोई मानसिक थकान के कारण हुआ।’’ जोश हेजलवुड और पैट कमिंस शानदार लाइन और लेंग्थ से गेंदबाजी की लेकिन भारतीय कप्तान ने महसूस किया कि उन्होंने पहली पारी की तुलना में कुछ अलग नहीं किया। कोहली ने कहा, ‘‘देखो, उन्होंने पहली पारी में भी इसी तरह की गेंदबाजी की। हम इसे संभालने और इसके बारे में योजना बनाने के मामले में बेहतर थे।’’ कोहली अब श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे वह पितृत्व अवकाश पर भारत वापस आ रहे है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल