दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, फिलहाल राहत के आसार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान तीन स्थानों पर 41 डिग्री को पार कर गया। लू का प्रकोप बृहस्पतिवार को भी बरकरार रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति “गंभीर” हो गई है। विभाग के मुताबिक, “उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है।” 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- परिवार के आधार पर पार्टी चलाने वाले भाजपा को लोकतंत्र की सीख नहीं दें

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। दिल्ली में आठ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया। नरेला, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केंद्रों पर तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.4 डिग्री सेल्सिययस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है जहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Iran को दो टूक, Global Oil Supply में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं होगी

Online Fraud पर RBI का सख्त शिकंजा, UPI यूजर्स के लिए आए ये 5 बड़े Security Rules

Gold Price Crash: मार्च में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 12% सस्ता हुआ सोना, जानें वजह

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन