देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मिजोरम के 1,700 लोग अभी भी नहीं पहुंचे घर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

आइजोल। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउनकी वजह से देश के दूसरे हिस्सों में फंसे मिजोरम के 1,700 लोग अब भी अपने गृह राज्य नहीं लौट पाए हैं। मिजोरम के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में फंसे हैं। मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआउंगो ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘ गृहराज्य लौटने के लिए मिजोरम सरकार के पास पंजीकरण कराने वाले 1,700 लोगों में से 1,000 दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हैं। बाकी लोग देश के अन्य हिस्सों में फंसे हैं।’’ 

 इसे भी पढ़ें: मिजोरम में दिल्ली और कोलकाता से आए 12 लोग कोरोना संक्रमित 

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में असम सरकार से संपर्क किया गया है और लोगों को सड़क मार्ग के जरिए लाया जाएगा। मंगलवार को राज्य में 12 नए मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन के संबंध में पूछे गए सवाल पर अधिकारी ने कहा कि राज्य को पूरी तरह से बंद करने की अभी जरूरत नहीं है। हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के साथ मिलकर बंद के कड़े नियम तैयार किए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार