दिल्ली में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर 2600 से ज्यादा लोग हिरासत में, 95 मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली में 95 मामले दर्ज किये गये और 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP में कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले, आंकड़ा 2,134 तक पहुंचा, पांच और लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में आवाजाही के लिए 423 पास जारी किए गए। उन्होंने बताया कि मास्क लगाये बिना घरों से निकलने के लिए 42 मामले दर्ज किये गये। पिछले महीने 24 मार्च को लॉकडाउन लागू होने से अब तक लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1,28,257 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला