Maharashtra में छह वर्ष में कुत्तों के काटने के 30 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए: Shinde

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

महाराष्ट्र में पिछले छह वर्ष में कुत्तों के काटने के 30 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2021 से 2023 के बीच 30 लोगों की रेबीज से मौत हुई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखित उत्तर में कहा कि स्थानीय निकायों को पशु जनसंख्या नियंत्रण और रोबीज-रोधी टीकाकरण कार्यक्रमों को तेज करने का निर्देश दिया गया है।

शिंदे ने मुंबई, पुणे, नागपुर और कल्याण-डोंबिवली जैसे बड़े शहरों में अनियंत्रित आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने को लेकर व्याप्त चिंता के बीच शिवसेना (उबाठा) के विधायक सुनील प्रभु के प्रश्न पर यह जवाब दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कुत्तों के काटने के मामलों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में पिछले छह वर्ष में कुत्तों के काटने के 30 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2021 से 2023 के बीच 30 लोगों की रेबीज से मृत्यु हुई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Congress के हंगामे पर भड़के Kiren Rijiju, बोले- Lok Sabha गुंडागर्दी की जगह नहीं, हर चीज की सीमा होती है

US-India Trade Deal पर चर्चा को लेकर संसद में बवाल, Lok Sabha की कार्यवाही फिर स्थगित

IRCTC Tour Packages: घूमने के शौकीनों के लिए Good News, IRCTC दे रहा Andaman-Kerala घूमने का सुनहरा मौका

Bengaluru Metro पर BJP-Congress आमने-सामने, Tejasvi Surya हिरासत में, मंत्री ने दी नसीहत