केजरीवाल ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप, सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए 300 से अधिक अधिकारी लगाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित धन शोधन मामले में शुक्रवार को नए सिरे से छापेमारी करने के बाद मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए 300 से अधिक अधिकारी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है, क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि ‘गंदी राजनीति’ के कारण ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के सैकड़ों अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?’’ दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम बतौर आरोपी दर्ज है। सीबीआई द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। दिल्ली के उप-राज्यपालय वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया था। ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक और तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर