कोरोना के चलते भारत सरकार ने शुरू किया था 'वंदे भारत' मिशन, अबतक 40 लाख भारतीय विदेश से लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई से ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किए जाने के बाद से अब तक 40 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि वंदे भारत मिशन का आठवां चरण अभी जारी है जो 1 दिसंबर 2020 से चल रहा है और इस दौरान 27 देशों से 1005 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश ने किये सात समझौते, सीमापार रेल सम्पर्क किया बहाल 

उन्होंने बताया कि ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत 22 दिसंबर तक 40 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 की उभरती स्थिति और जारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण ब्रिटेन के लिये वंदे भारत मिशन की उड़ानें अस्थायी तौर पर रोक दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

हताशा का दौर खत्म, Gen-Z के लिए अवसरों की भरमार, PM मोदी ने युवाओं को किया सशक्त

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?