तेलंगाना में रात का खाना खाने के बाद 50 से अधिक छात्र अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में लड़कों के लिए एक सरकारी कल्याण छात्रावास के 52 छात्रों को शुक्रवार रात खाना खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 32 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है और अन्य की हालत भी स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने कहा, हम छात्रावास में एक शिविर भी चला रहे हैं। प्रभावित छात्रों ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें खाने में सांभर, चावल, पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई और बाद में उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी।

प्रमुख खबरें

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार