लखनऊ में नकली कफ सिरप की 5,000 से अधिक बोतलें बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

केंद्रीय स्वापक ब्यूरो (सीबीएन) ने लखनऊ में एक मकान से नकली कफ सिरप की 5,300 से अधिक बोतलें बरामद होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सिरप में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ का मिश्रण पाया गया है और प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के असली उत्पादों जैसा दिखाने के लिए बोतलों पर नकली लेबल लगाया गया है।

उन्होंने बताया, “आरोपी के पास इस तरह की दवाएं रखने या बेचने के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत पूरी खेप जब्त कर ली गई और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।” अवैध दवा के इस व्यापार में संलिप्त नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे