By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022
नयी दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पिछले पांच साल में केंद्र सरकार के 600 से ज्यादा सोशल मीडिया खाते हैक किये गये। सरकार के ट्विटर हैंडल और ईमेल खातों को हैक करने के संबंध में एक प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि 2017 से ऐसे 641 खाते हैक किये गये।