मिजोरम के स्कूलों में पढ़ रहे म्यांमार से आए छह हजार से अधिक बच्चे: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

आइजोल। म्यांमार में पिछले साल सैन्य तख्तापलट होने के बाद अपने परिजन के साथ मिजोरम में शरण लेने वाले छह हजार से अधिक बच्चों ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में दाखिला लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशकडॉ. एच. लालथलंगलियाना ने कहा कि म्यांमा के बच्चों को मिजोरम के स्कूलों में प्रवेश लेने से रोकने के लिए कोई ठोस कानून नहीं है, लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर शरणार्थी छात्र नहीं माना जा सकता क्योंकि केंद्र ने उन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया था।

इसे भी पढ़ें: भारत एक अमीर देश है पर गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी से जूझ रही है आबादीः गडकरी

अधिकारी ने कहा कि कुछ मामलों में, माता-पिता ने अपने बच्चों के लिए शिक्षकों को काम पर रखा है। लालथलांगलियाना ने यह भी कहा कि म्यांमा के नागरिकों के 68 बच्चों ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र के दौरान मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन किया। उनमें से 31 परीक्षा में बैठे और तीन को छोड़कर सभी ने परीक्षा पास कर ली।

प्रमुख खबरें

रूस से डीजल आयात पर Donald Trump का फैसला अवैध, US Lawmakers ने उठाए सवाल

Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

ECI विवाद में CJI से मिलने का समय न मिलने के बाद विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी