गुजरात में NFSA के तहत 68 लाख से अधिक परिवारों को फिर से मिलेगा नि:शुल्क अनाज, लाभार्थी 15 जून से सकेंगे खाद्यान्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड रखने वाले लगभग 68.7 लाख परिवारों को अप्रैल के बाद से तीसरी बार मुफ्त में खाद्यान्न मिलेगा। सरकार ने कहा कि इससे राज्य के 3.36 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, जो लॉकडाउन से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अप्रैल और मई के महीनों में एनएफएसए के तहत राशन-कार्ड रखने वाले परिवारों के लिए इसी तरह की व्यवस्थाएं की गई थी, जब लॉकडाउन अब की तुलना में अधिक कठोर था। 

उसमें कहा गया, ‘‘लाभार्थी 15 जून से सरकारी दुकानों से प्रति व्यक्ति 3.5 किलोग्राम गेहूं और 1.5 किलोग्राम चावल और प्रति परिवार एक किलो चना ले सकते हैं।’’ राज्य सरकार ने अप्रैल और मई में एनएफएसए के तहत 68 लाख परिवारों को 72 लाख क्विंटल मुफ्त अनाज वितरित किया था, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 802 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन