दिल्ली विश्वविद्यालय में 71,000 से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिल लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपने आवंटनों की नवीनतम सूची जारी होने के बाद सूचना जारी की कि अब तक 71,000 से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल चुका है।

विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार उसके 69 कॉलेजों में79 स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 71,130 दाखिले हो चुके हैं। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 71,624 स्नातक सीट उपलब्ध हैं।

इसके बाद विश्वविद्यालय आठ अगस्त को खाली सीट की सूची जारी करेगा जिससे बीच में दाखिल की प्रक्रिया का रास्ता खुलेगा। इससे उन अभ्यर्थियों को दाखिले का मौका देगा, जिन्होंने या तो ‘कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम’ के माध्यम से आवेदन नहीं किया था, या जिन्होंने प्रवेश के दूसरे चरण को पूरा नहीं किया था। विश्वविद्यालय ने यूजीसी के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप और सेमेस्टरों को समय पर पूरा करने के लिए एक अगस्त से ही अपना शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत