पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस बीमारी के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिन चलेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण पोलियो उन्मूलन अभियान रोक दिया गया था। पाकिस्तान में 17 फरवरी को देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान देश भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। इसे सफल बनाने के मद्देनजर सरकार ने लोगों से समर्थन की अपील भी की थी।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं