I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच सितंबर आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में 500 से अधिक संस्थागत निवेशक, पेंशन निधियां और पारिवारिक संपत्ति प्रबंधन संस्थाएं शामिल होंगीं। इन निवेशकों के पास कुल 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति प्रबंधन के तहत है। आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसडब्ल्यूएफआई के चेयरमैन एवं आई- ब्रिक्स के प्रमुख सह-चेयरमैन लक्ष्मी नारायणन ने कहा कि शुल्क और प्रतिबंध पारंपरिक व्यापार एवं वित्तीय मार्गों पर दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में निवेश को नए तरीके से दिशा देने के लिए कोषों और मंत्रालयों को सीधे संपर्क की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आईब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ ऐसा समर्पित मंच उपलब्ध करा रहा है।

सम्मेलन में भारत के एकीकृत पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और ब्राजील के पिक्स जैसे राष्ट्रीय त्वरित भुगतान नेटवर्क को जोड़ने तथा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) के बीच अंतर-संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

गैंगस्टर Himanshu Bhau के प्रत्यर्पण के लिए Haryana Police और CBI ने तेज की प्रक्रिया

मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे Omar Abdullah, विधायकों से कहा, अब मेरे पास बायोडाटा नहीं भेजें फैसला हो चुका है

KBC 18 Diwali Special: Ramayana के स्टार्स रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के साथ सजाएंगे मंच, जानें कब प्रसारित होगा एपिसोड

Himachal Pradesh के छह मेडिकल कॉलेजों में 320 PG सीट मंजूर, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये