Health Tips: ओवरवेट महिलाओं का आसानी से कम होगा वेट, जरूर फॉलो करें ये वर्कआउट टिप्स

By अनन्या मिश्रा | Jul 26, 2025

अधिक वजन बढ़ना कई तरह की समस्याओं की वजह बन सकता है। जब वेट बढ़ने लगता है तो इसके साथ आपको कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। ऐसे में हेल्दी लाइफ जीने के लिए जरूरी है कि एक्स्ट्रा वेट को कम करने की जरूरत होती है। इसके लिए डाइट के साथ वर्कआउट करना भी जरूरी होता है। ओवरवेट के लिए वर्कआउट करना इतना भी आसान नहीं होता है। जब वजन ज्यादा होता है, तो शायद आपके लिए जिम जाकर इंटेंस वर्कआउट या रनिंग करना संभव न हो। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Pregnant During Periods: क्या पीरियड्स आने के बाद भी होते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज, यहां जानिए इसका जवाब

धीरे-धीरे करें शुरुआत

अगर आप भी ओवरवेट हैं और वर्कआउट शुरूकर रही हैं। तो एकदम से जोश में आकर हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। क्योंकि अभी आपका शरीर इसके लिए तैयार नहीं है। साथ ही इंटेस वर्कआउट आपको परेशान कर सकता है। इस तरह से आपको ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रयास करें कि आप पहले दिन हल्की स्ट्रेचिंग, टहलना या फिर लो इंपैक्ट एक्सरसाइज शुरू करें। इससे आपकी बॉडी खुद को धीरे-धीरे एक्टिव करना सीखता है।

एक्टिविटी को बनाएं वर्कआउट

अगर आपने कभी पहले एक्सरसाइज नहीं की है, तो ऐसे में जिम जाकर वर्कआउट करना आपको बोर कर सकता है। इसलिए आप दो-चार दिन में जिन जाना छोड़ सकते हैं। इसलिए आप खुद में बदलाव चाहती हैं, तो ऐसे वर्कआउट रूटीन चुनें। जिसको आप भरपूर एन्जॉय करें। आप अपनी पसंद को ध्यान में रखकर स्विमिंग, डांस या जुम्बा आदि एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। जो भी चीज पंसद आती है, वह रोज की जा सकती है। क्योंकि जबरदस्ती वाली एक्सरसाइज को लंबे समय तक नहीं कर पाएंगी।

इम्पैक्ट एक्सरसाइज 

अगर आपको वेट अधिक है, तो आपको ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए, जो लो इंपैक्ट हो। इसके लिए आप एक ही जगह पैरों से मार्चिंग, रेसिस्टेंस बैंड से लाइट एक्सरसाइज और कुर्सी पर बैठकर वर्कआउट कर सकती हैं। याद रखें कि हाई इम्पैक्ट वर्कआउट आपके घुटनों पर जोर डाल सकता है। जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

अगर आप ओवरवेट हैं, तो कुछ दिनों बाद अपने वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करें। आप बॉडीवेट एक्सरसाइज से शुरूआत कर सकती हैं। आप वॉल पुश-अपग्लूट ब्रिज जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं। आप कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं, तो इससे मसल्स ज्यादा फैट जलाती है। यहां तक कि जब आप आराम कर रही होती हैं, तो भी आपके शरीर से फैट बर्न हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

R Praggnanandhaa ने रचा इतिहास: नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दो बार चटाई धूल

New Chandigarh Test Match | भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, होमग्राउंड पर शुभमन गिल की कप्तानी और मानव सुथार का धमाकेदार डेब्यू

US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!

जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा, UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब