रोड शो के बाद बोले राहुल गांधी, मैं वायनाड में मिले प्रेम से अभिभूत हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों से मिले प्रेम से अभिभूत हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैं वायनाड की जनता के प्रेम और स्नेह से अभिभूत हूं। मैंने वहां लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थन और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका बहुत धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें: दीदी घर आयी हैं और लापता सांसद पहुंचे केरल: स्मृति ईरानी

गांधी ने अपने रोड शो के दौरान हुई एक दुर्घटना का हवाला देते हुए कहा कि मैं उन पत्रकारों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं जो हमारे रोडशो के दौरान हुई दुर्घटना में घायल हो गए। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान उनकी बहन प्रियंका, पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा मुकुल वासनिक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ एक खुले वाहन में रोडशो किया।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड