दिल्ली में राहत की खबर, कोरोना संकंट के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर स्थिर है लेकिन मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि देखी गयी है। मंत्री ने कहा कि संक्रमण से होने वाली मौत के मामलों के विश्लेषण के लिए बनायी गई समिति ने पाया कि मृतकों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। इस समिति की बैठक बुधवार को हुई। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने के पहले 12 दिनों में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले पांच महीनों में 54 लोगों की मौत हुई। इनमें से नौ की दिसंबर में, सात की नवंबर में, चार की अक्टूबर में, पांच की सितंबर में और 29 लोगों की मौत अगस्त में हुई। जुलाई में संक्रमण से दिल्ली में 76 लोगों ने जान गंवायी। जैन ने कहा कि मामलों में जल्द ही गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच