Owaisi का फिर से नीतीश पर निशाना, बोले- हिंसा को रोकने में नाक़ाम रही सरकार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Apr 10, 2023

बिहार में रामनवमी के दौरान हुए हिंसा को लेकर राजनीति गर्म है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर से ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार और राजद की सरकार हिंसा को रोकने में नाक़ामयाब रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद अभी तक मुआवज़ा देने की बात नहीं हुई न ही पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया। बजाय इसके इफ्तार पार्टी की जाती है और खजूर खाए जाते हैं।  

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics में बड़े बदलाव के संकेत, Nitish Kumar और Chirag Paswan को साथ लाने में क्या सफल हो पाएंगे तेजस्वी यादव?

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां बड़ी तादात में मुसलिम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। सासाराम में जिनके घरों को लूटा गया आप उन्हें ही बुलाकर निशाना बना रहे हैं, हिरासत में ले रहे हैं, उन्हें 10-10 घंटे थाने में बैठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साफ तौर पर हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार माना था। उन्होंने कहा कि दंगे को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है और यह काम करने में नीतीश कुमार विफल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Corona के बढ़ते मामलों के बीच क्या है बिहार की तैयारी, CM Nitish बोले- जांच जारी, लोग भी सतर्क रहें

वहीं, ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या BJP हो दोनों एक ही सिक्के के दो रुख हैं, दोनों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था इसलिए आज एक राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर