बिहार चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा दावा, सक्रिय रूप से लड़ेंगे, पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे

By अंकित सिंह | May 01, 2025

बिहार चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन औवेसी ने बड़ा दावा किया है। ओवैसी ने कहा कि सक्रिय रूप से लड़ेंगे, पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। ओवैसी ने कहा कि हम बिहार चुनाव लड़ेंगे। हमने बहादुरगंज से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। 3 मई को बहादुरगंज में मेरी जनसभा है और 4 तारीख को दूसरी जगह पर। हम अच्छा लड़ेंगे और हमारे उम्मीदवार पिछली बार से भी ज़्यादा सफल होंगे और सीमांचल की जनता हमारे विधायकों को चुराने वालों को सबक सिखाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 20 मई से फिर बिहार में हुंकार भरेंगे प्रशांत किशोर, बोले- लोग बदलाव चाहते हैं, जातिगत जनगणना पर भी कही बड़ी बात

ओवैसी ने कहा कि केरल में आरएसएस की बैठक हुई थी, उस बैठक में भी उन्होंने जाति जनगणना कराने की बात कही थी। हम जानना चाहते हैं कि सरकार जनगणना कब शुरू करेगी और कब पूरी होगी और इसका डेटा देश के सामने कब पेश किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनगणना में जातिगत गणना को भी शामिल करने के केंद्र के फैसले का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश में विकास को और गति मिलेगी। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र के फैसले को समाजवादियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की जीत बताया।

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज

Russia को Petrol Export में भारत बना प्रमुख आपूर्तिकर्ता, दो माह में भेजे 10 लाख बैरल