असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का लगा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

बाराबंकी (उप्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एआईएमआईएम प्रमुख के खिलाफ पार्टी की रैली के बाद बाराबंकी पुलिस थाने में बृहस्पतिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी बोले- मॉब लिंचिंग के नाम पर मारे जा रहे हैं मुसलमान!

प्रसाद ने कहा ,‘‘एआईएमआईएम प्रमुख ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ भाषण दिए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि कोतवाली रामसनेही घाट में प्रशासन ने 100 वर्ष पुरानी मस्जिद को तुड़वा दिया और उसका मलबा भी वहां से पूर्ण रूप से हटा दिया गया। यह तथ्यों से परे है।’’ जिस पुरानी मस्जिद का ओवैसी जिक्र कर रहे थे वह तहसील परिसर के बगल में और एसडीएम के आवास के सामने स्थित थी,जिसे बाराबंकी की एक अदालत के आदेश पर 17 मई को ध्वस्त कर दिया गया था। बाराबंकी के जिला मजिस्ट्रेट आदर्श सिंह ने कहा था कि संरचना अवैध है, और तहसील प्रशासन को 18 मार्च को इसका कब्जा मिला था। उन्होंने कहा था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने दो अप्रैल को इस संबंध में दायर एक याचिका का निपटारा किया था, जो साबित करता है कि निर्माण अवैध था।

इसे भी पढ़ें: बाराबंकी में ओवैसी को सभा की अनुमति नहीं, केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल सकेंगे

प्रसाद ने कहा,‘‘ ओवैसी ने प्रधानमंत्री, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की।’’ गौरतलब है कि एआईएमआईएम प्रमुख मंगलवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर थे,जहां उनकी पार्टी की आने वाले विधानसभा चुनाव में 100सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि देश को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की कोशिशें चल रही हैं। ओवैसी ने कहा,‘‘ जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे देश में धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके इसे हिंदू राष्ट्र में बदलने की कोशिश की जा रही रही हैं।

प्रमुख खबरें

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत