UP Election 2022 । ओवैसी का दावा, मेरी गाड़ी पर चलाई गई 3-4 राउंड गोलियां, मैं सुरक्षित

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। इन सब के बीच एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा आरोप लगाया है। ओवैसी ने दावा किया है कि उनकी गाड़ी पर तीन 3-4 राउंड की गोलियां चलाई गई हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह। बाद में ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।  वहीं, घटना पर दीपक भुकर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओवैसी लगातार दम दिखा रहे हैं। ओवैसी की पार्टी ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतारे हैं जिसके लिए पार्टी प्रमुख लगातार प्रचार कर रहे हैं। फिलहाल असदुद्दीन ओवैसी के इस दावे पर पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई है। ओवैसी के गाड़ी की तस्वीर भी शेयर की गई है। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी इस आरोप का मजाक उड़ाया कि उनकी पार्टी मुस्लिम वोटों को समाजवादी पार्टी से दूर करने के लिए भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। 

प्रमुख खबरें

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत

Dhamaal 4 का WorldWide धमाका, Global Box Office पर अजय देवगन की फिल्म की सुनामी

Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न