मोहन भागवत के बयान पर भड़के ओवैसी, कहा- भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

हैदराबाद। देश में मुसलमानों के खुश रहने संबंधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कटाक्ष करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संविधान ने निर्धारित किया है न कि ‘‘बहुमत की व्यापकता’’ ने। ओवैसी ने शनिवार को भागवत के भाषण का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वह (मुस्लिम) खुश हैं कि नहीं इसकी माप संविधान है, न कि बहुमत की विशालता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भागवत हमें विदेशी मुसलमानों से जोड़ने की कितनी कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी।’’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भागवत हिंदू नाम देकर भारत में हमारे इतिहास को मिटा नहीं सकते हैं। यह काम नहीं करेगा। भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है, न ही कभी बनेगा, इंशाअल्ला।’’ गौरतलब है कि भागवत ने कहा था कि देश में मुस्लिम खुश हैं।

प्रमुख खबरें

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह