बाराबंकी में ओवैसी को सभा की अनुमति नहीं, केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल सकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

बाराबंकी (उप्र)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार को बाराबंकी में होने वाली जनसभा को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है। ओवैसी अब केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने पदाधिकारी के घर पर मिल सकेंगे। उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे बाराबंकी कटरा मोहल्ला इमामबाड़ा में जनसभा प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इस जनसभा की अनुमति नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने की पंजशीर में तालिबान के हमले में मदद करने के लिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग

हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मात्र 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओवैसी प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के बाद अयोध्या के रूदौली कस्बे में जनसभा आयोजित कर अपने अभियान की शुरूआत की थी। वहीं, बुधवार को ओवैसी की सुल्तानपुर जिले में चुनावी सभा हुई और बृहस्पतिवार को उन्हें बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करना था। ओवैसी 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Maya Rajeshwaran Revathi चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सानिया के बाद बनीं पहली भारतीय

Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah