CAA विरोधी प्रस्ताव पारित करने के TRS सरकार के कदम को ओवैसी ने सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

हैदराबाद। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के तेलंगाना मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत किया है जबकि भाजपा ने इसे “अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का ‘‘हथकंडा” करार दिया। ओवैसी ने दावा किया कि प्रस्तावित जनसंख्या रजिस्टर का समाज कल्याण योजनाओं से कुछ लेना-देना नहीं है और यह पूरी तरह से भविष्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को शुरू करने की कवायद से जुड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की नीतियों से पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को सता रहा इस बात का डर

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्णा सागर राव ने मंत्रिमंडल के फैसले को “अवैध और असंवैधानिक” करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का सीएए को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पारित करने का फैसला अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का हथकंडा है और यह राजनीतिक फायदे के लिए मुख्यमंत्री के वामपंथी और कांग्रेस की विचारधारा को आंख मूंदकर अपनाने का खुलासा करता है। उनके मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल एक संवैधानिक निकाय है और वह संसद द्वारा पारित राष्ट्रीय कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित नहीं कर सकता। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका