वक्फ विधेयक संबंधी समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के कर्नाटक दौरे पर ओवैसी ने उठाया सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2024

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ (संशोधन विधेयक) पर संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के कर्नाटक दौरे पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया और ‘‘उम्मीद जताई’’ कि लोकसभा अध्यक्ष उनके इस ‘व्यवहार’ पर संज्ञान लेंगे।

ओवैसी ने कहा कि समिति पहले ही कर्नाटक में परामर्श कर चुकी है। बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सांसद तेजस्वी सूर्या के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जगदंबिका पाल को बृहस्पतिवार को कर्नाटक के उत्तरी जिलों के किसानों से 500 से अधिक याचिकाएं प्राप्त हुईं जिनमें आरोप लगाया गया कि उनकी जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर