ओवैसी ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट लीक होने पर खड़े किये सवाल, श्री कृष्ण जन्मस्थान को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | May 19, 2022

ज्ञानवापी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल देते हुए वाराणसी की निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह इस मामले में तब तक कार्यवाही को आगे न बढ़ाए, जब तक इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो जाती है। वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले पर  सबसे पहला वाद दायर करने वाली रंजना अग्निहोत्री की अपील पर गुरुवार को जिला जज राजीव भारती की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई योग्य मानते हुए दर्ज कर लिया। पूरे मामले को लेकर शुरुआती दौर से ही मुखरता से विरोध करने वाले एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर अपना बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग के पक्ष में दी जा रहीं 5 दलीलें, कैसे 'नंदी' ने खोला ज्ञानवापी का रहस्य?

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी हो या मथुरा, अविश्वास का माहौल पैदा करना, मुस्लिम समुदाय के प्रति ज्यादा नफरत, हमारे हिंदू भाइयों में सुरक्षा की कमी और इस देश को पीछे ले जाने का विचार है।  इन लोगों के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता। वे मुस्लिम लोगों की इज्जत लूटना चाहते हैं। आप कानून व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। जब एक और वादी अदालत में गया, तो अदालत ने कहा था कि नहीं, इसलिए आप एक अलग पक्ष बनाते हैं। ये सभी संघ परिवार से जुड़े हुए हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी रिपोर्ट मीडिया में लीक होने पर सवाल खड़े किये हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार से कहा है कि वह इस मामले की जांच कराये कि रिपोर्ट लीक कैसे हुई।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा